Definition of Computer! What is Computer? कम्प्यूटर की परिभाषा व विवरण जानकारी
( Computer : General Introduction )
कंप्यूटर क्या है ?👇 What is computer ?
अक्सर लोग सोचते हैं कि कंप्यूटर एक सर्वशक्तिमान सुपरमैन की तरह है परंतु ऐसा नहीं है यह केवल एक स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो तीव्र गति से कार्य करता है और कोई गलती नहीं करता है इसकी क्षमता सीमित है | या अंग्रेजी शब्द कंप्यूट ( Comput ) से बना है| जिसका अर्थ है गणना करना है हिंदी में इसे संगणक कहते हैं इसका उपयोग बहुत सारे सूचनाओं को प्रोसेस करके तथा इकट्ठा करने के लिए होता है |
कंप्यूटर एक यंत्र है जो डाटा ग्रहण करता है व सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम के अनुसार किसी परिणाम के लिए प्रोसेस (process ) करता है |कंप्यूटर को कृत्रिम बुद्धि की संज्ञा दी गई है इसकी स्मरण शक्ति है मनुष्य की उच्च होती है |
कंप्यूटर संबंधित प्रारंभिक शब्द :-
Elementary Words to Relating to Computer
- डेटा ( Data ) : यह व्यवस्थित आंकड़ा या तथ्य है प्रोसेस के पहले की अव्यवस्था है साधारणतः डाटा को दो भागों में विभाजित करते हैं |
(a) संख्यात्मक डाटा (Numerical Data ) : इस तरह के डाटा में 0 से 9 तक के अंको का प्रयोग होता है जैसे कर्मचारियों का वेतन, परीक्षा में प्राप्त अंक, जनगणना, रोल नंबर, अंकगणितीय संख्याएं आदि |
(b) अल्फान्यूमेरिकल डाटा ( Alphanumerical Data ) : इस तरह के डाटा में अंकू अक्षरों तथा चिन्ह का प्रयोग किया जाता है जैसे एड्रेस डायरेक्शन सिंबल इंडिकेशंस आदि
सूचना ( Information ) : यह व्यवस्थित डेटा का प्रोसेस करने के बाद परिणाम है जो व्यवस्थित होता है
कंप्यूटर की विशेषताएं :-
Characteristic of Computer
- यह तीव्र गति से कार्य करता है अर्थात समय की बचत होती है |
- यह त्रुटि रहित कार्य करता है |
- यह स्थाई तथा विशाल भंडारण क्षमता की सुविधा देता है |
- यह पूर्व निर्धारित निर्देश के अनुसार तीव्र निर्णय लेने में सक्षम है |
कंप्यूटर का उपयोग :-
Use of Computer
- शिक्षा ( Education) के क्षेत्र में |
- वैज्ञानिक अनुशंसा धन ( Scientific Research )में |
- बैंक( Bank )
- मनोरंजन( Entertainment )
- व्यापार ( Business )
- चिकित्सा वैज्ञानिक ( Medical Science )
- संचार में ( Communication )
- प्रशासन ( Administration ) इत्यादि |
कंप्यूटर के कार्य :-
Function of Computer
1. डेटा संकलन ( Data Collection ) 2. डेटा संचयन ( Data Store )
3. डेटा संसाधन ( Data Processing ) 4. डेटा निर्गमन ( Data Output )
डेटा प्रोसेसिंग और इलेक्ट्रॉनिक डेटा प्रोसेसिंग
Data Processing and Electronic Data Processing
कंप्यूटर के निर्माण से पहले निश्चित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए डाटा का संचयन संसाधन और निर्गम हस्त चलित विधि होता था जिसे डाटा प्रोसेसिंग कहते थे जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास हुआ इन सभी कार्यों के लिए कंप्यूटर का उपयोग होने लगा इसे इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्रोसेसिंग कहते हैं
👳👉 अर्थात पहले हाथ से लिखते थे जो डांटा उसे डाटा प्रोसेसिंग कहते थे अब जो मशीन से होने लगा है तो इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्रोसेसिंग हो गया | 😄☺☺☺
डेटा प्रोसेसिंग का मुख्य लक्षण अव्यवस्थित डेटा ( Raw Data ) से व्यवस्थित डेटा ( Information ) प्राप्त करना है जिसका उपयोग निर्णय लेने के लिए होता है |
कंप्यूटर सिस्टम
computer system
यह उपकरणों का एक समूह है जो एक साथ मिलकर डाटा प्रोसेसिंग करते हैं कंप्यूटर सिस्टम में अनेक इकाई होती है जिनका उपयोग इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्रोसेसिंग में होता है पीसी कंप्यूटर प्रोसेसिंग चक्र में इनपुट प्रोसेसिंग और आउटपुट शामिल होते हैं
1 इनपुट यूनिट: वैसे इकाई जो यूजर से डाटा प्राप्त करके सेंट्रल यूनिट को इलेक्ट्रॉनिक पल्स के रूप में प्रवाहित करती है
अर्थात जिसे डिवाइस के द्वारा कंप्यूटर में डाटा को भेजा जाता है या पुट किया जाता है वे सभी इनपुट यूनिट कहलाते हैं
जैसे कीबोर्ड माउस माइक स्कैनर प्रिंटर आदि इनपुट यूनिट है
सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट : इसे प्रोसेसर भी कहते हैं यह एक इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप है जो डाटा को इंफॉर्मेशन के रूप में बदलते हुए प्रोसेस करता है अतः इसीलिए इसे कंप्यूटर का ब्रेन कहा जाता है प्रोसेसिंग यूनिट कंप्यूटर में होने वाले सभी कार्यों को नियंत्रण करता है तथा बाद में रियल आउटपुट देता है |
| BIOS Processing |
मेमोरी यूनिट ( Memory Unit ) : कंप्यूटर के सभी डाटा जहां पर संग्रह ( Store ) होते हैं उसे मेमोरी यूनिट कहते हैं इसे मुख्यतः दो वर्गों में बांटा गया है
( a) प्राइमरी मेमोरी ( Primary Memory )
( b ) सेकेंडरी मेमोरी ( Secondary Memory )
अर्थमैटिक लॉजिक यूनिट ( Arithmetic Logic Unit ) : इसका उपयोग अंकगणितीय तथा तार्किक गणना में होता है | गणितीय गणना के अंतर्गत जोड़ घटाना गुणा और भाग आदि तथा तार्किक गणना के अंतर्गत तुलनात्मक गणना जैसे ( < > या = ) हां या ना ( YES या NO ) आदि आते हैं |
कंट्रोल यूनिट ( Control Unit ) : यह कंप्यूटर के सारे कार्यों को नियंत्रित करता है कंप्यूटर के सारे भागों जैसे इनपुट , आउटपुट डिवाइस , प्रोसेसिंग इत्यादि के सारे गतिविधियों के बीच तालमेल बैठता है |
👉 अर्थात सभी डिवाइस को कंट्रोल करता है
मेमोरी यूनिट ( Memory Unit ) : कंप्यूटर के सभी डाटा जहां पर संग्रह ( Store ) होते हैं उसे मेमोरी यूनिट कहते हैं इसे मुख्यतः दो वर्गों में बांटा गया है
( a) प्राइमरी मेमोरी ( Primary Memory )
( b ) सेकेंडरी मेमोरी ( Secondary Memory )
( a) प्राइमरी मेमोरी ( Primary Memory ) : जब कंप्यूटर कार्यशील रहता है अर्थात वर्तमान में उपयोग हो रहे डाटा तथा निर्देश का संग्रह ( storage ) : प्राइमरी मेमोरी पर रहता है इसे अस्थाई मेमोरी भीकहते हैं |
( b ) सेकेंडरी मेमोरी ( Secondary Memory ) : Save की गई सभी डाटा सेकेंडरी मेमोरी में होती है जिसे स्थाई मेमोरी भी कहते हैं |
Comments
Post a Comment